• Thu. Jul 2nd, 2026

माध्यमिक शिक्षा विभाग में खुले भ्रष्टाचार के खिलाफ कर्मचारी लामबंद

ByVijay Singhal

Jul 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में रविवार को उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश महामंत्री शिवबहादुर यादव ने कहा कि प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सेवारत लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण न करके जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर खुला भ्रष्टाचार हो रहा है। धन के प्रलोभन में पत्रावलियों को लंबे समय तक लंबित रखा जाता है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पंवार ने कहा कि शिक्षणेत्तर साथियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। शिक्षणेत्तर संघ अब संघर्ष की राह पर धरना-प्रदर्शन आर-पार की लड़ाई को मजबूर हैं। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. अजयकृष्ण सारस्वत, संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, प्रदेश संरक्षक देवेंद्र सारस्वत, राजकुमार श्रीवास्तव, उत्तम शुक्ल, शकील अहमद, संतोष कुमार शर्मा, सुहेल सिद्दीकी आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.