• Thu. Jul 2nd, 2026

मथुरा-वृंदावन में मंदिरों के पास और हाईवे पर बंद होंगी शराब की दुकानें

ByVijay Singhal

Jul 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश से एक बार फिर धर्म नगरी मथुरा-वृंदावन सहित ब्रज के अन्य तीर्थ स्थलों में मंदिरों के आसपास चल रहीं शराब की दुकानों के अब बंद होने की उम्मीद बन गई है। यही नहीं इस आदेश से अब जनपद क्षेत्र में 86 किलोमीटर लंबे हाईवे और स्कूलों के आसपास भी शराब की दुकानें नजर नहीं आएंगी। यहां अनेक मंदिरों के पास भी शराब की दुकानें चल रही हैं। मंदिर जाने वाली महिला भक्तों को इस दरम्यान परेशानी का सामना करना पड़ता है। योगी की सरकार बनते ही ब्रज भूमि में मथुरा, गोवर्धन, बरसाना, गोकुल, महावन, बलदेव को तीर्थ स्थल घोषित किया गया था। इस आदेश के साथ ही संबंधित निकायों की सीमा में संचालित मांस और मदिरा की दुकान बंद करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में तीर्थ स्थल के दायरे को संपूर्ण नगर निगम न मानते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास तक सीमित कर दिया। इससे मथुरा में अब भी एक बड़े हिस्से में शराब की दुकानों का संचालन हो रहा है। अफसरों की कारीगरी यहीं तक सीमित नहीं है अनेक प्रतिष्ठित मंदिरों को भी अपनी सूची से बाहर करते हुए शराब के ठेके दे दिए गए। पुराने बस स्टैंड और बगलामुखी मंदिर के निकट शराब बिक रही है। केवल यह एक ही जगह नहीं है, ऐसे अनेक स्थल और भी हैं। यही स्थिति मथुरा के साथ नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, बलदेव, गोकुल, वृंदावन की भी है। निकायों से सटी ग्राम पंचायतों में शराब बिक रही है। बीते शनिवार को मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व की समीक्षा में दिए गए आदेश के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि ऐसे मंदिरों के आसपास संचालित ठेकों से लोगों को निजात मिलेगी। इसके अलावा दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे की 86 किलोमीटर लंबी सीमा में भी शराब के ठेके बंद हो जाएंगे, जो कोटवन से रैपुराजाट तक संचालित हो रहे हैं। यहां संचालित शराब के ठेकों की संख्या दो सैकड़ा से अधिक है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.