हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली की राधिका विहार काॅलोनी में कोठी कब्जाने के आरोपी इटावा के बसरेहर विकासखंड के बीडीओ को पुलिस ने शनिवार को कागजात दिखाने के लिए 15 दिन का समय देकर छोड़ दिया। यदि 15 दिन के अंदर वह कोठी का एग्रीमेंट संबंधी कागजात नहीं दिखा पाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि इटावा के बसरेहर विकासखंड में बीडीओ के पद पर तैनात भूदेव लवानियां पर राधिका विहार की रहने वाली मधु खंडेलवाल ने ढाई करोड़ रुपये की कोठी कब्जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जब वह अपनी कोठी पर गईं तो बीडीओ की पत्नी और पुत्रों ने उनके साथ मारपीट की। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। कई बार के बुलाने के बाद भी जब बीडीओ कोतवाली नहीं पहुंचे तो शुक्रवार को पुलिस ने उसे इटावा से हिरासत में लेकर मथुरा आ गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मधु खंडेलवाल के पति बीमार रहते हैं। इस कारण वह मुंबई में रहने वाली अपनी बेटी के पास रहती हैं। कोठी खाली होने के कारण उन्होंने नीचे का हिस्सा बीडीओ के परिवार को किराए पर दे दिया था, लेकिन अब वह कोठी खाली करने को तैयार नहीं है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
