हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुनाएक्सप्रेस -वे पर पुलिस और आबकारी टीम ने जाबरा टोल प्लाजा के समीप चेकिंग के दौरान तस्करी को लायी जा रही 40 लाख रुपये की शराब को बरामद किया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर चालान किया। जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। समीपवर्ती जनपदों में निकाय चुनाव को लेकर मतदान का दिन नजदीक होने के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर शराब की तस्करी करने वालों की तलाश की जा रही है। सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक मांट प्रदीप कुमार, आबकारी निरीक्षक ईशा गोयल व टोल चौकी प्रभारी धीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मांट टोल के समीप नोएडा की ओर से आने वाले वाहनों को चेकिंग कर रहे थे। सूचना पर ट्रक को रोका गया। पुलिस टीम को देख ट्रक सवार दो लोगों ने भागने का प्रयास किया, तभी पीछा कर पुलिस टीम ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा भाग गया। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर भरी धान की भूसी व कम्पोस्ट खाद के बोरों के भीतर भरे शराब की 510 पेटी बरामद की। टोल चौकी प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि ट्रक से करीब 40 लाख रुपये की 510 पेटी पंजाब की अवैध अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू व मेकडवल ब्रांड की शराब बरामद की। पकड़े गये आरोपी राजा कुमार निवासी दवेन्छ, तिसीऔता, वैशाली बिहार पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।टोल चौकी का कार्यभार संभालने के बाद चौकी प्रभारी धीरज कुमार की यह तीसरी बड़ी स़फलता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पकड़ी गई शराब लुधियाना से झारखंड तस्करी कर ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि ट्रक स्वामी को भी आरोपी बनाया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
