• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा के महावन में महिला ने पति की स्टील के पाइप से की पिटाई, गली में पड़ा रहा बेहोश

Byvijay.singhal1233

May 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल सिंघल
मथुरा में महावन तहसील के एक गांव में पत्नी द्वारा अपने पति को डंडे से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पति को उसकी पत्नी स्टील के पाइप से मार लगा रही है। जबकि उसका पति पिटता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद युवक बेहोश हो गया। वीडियो में एक पुरूष की पत्नी उसको गाली गलौज करते हुए पीट रही है। पत्नी ने पति के साथ इस प्रकार मारपीट की कि वह घर के बाहर गली में बेहोश हो गया। वहीं पर गिर गया और काफी देर तक घर के बाहर गली में पड़ा रहा। कोई भी व्यक्ति इसे उठाने के लिए नहीं आया। हालांकि वीडियो में परिवार के अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं और वह भी इस व्यक्ति से कुछ कहासुनी कर रहे हैं। पत्नी के द्वारा क्यों अपने पति की बेरहमी से पिटाई की जा रही है यह मामला अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जब इस संबंध में जमुनापार थाना प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस प्रकार का मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। प्रार्थना पत्र आने पर कार्रवाई की जायेगी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.