• Tue. Jun 30th, 2026

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्टेट सभागार में राजकीय मुड़िया पूनों मेला के सफल आयोजन के लिए बैठक संपन्न

ByVijay Singhal

May 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 09 मई। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्टेट सभागार में राजकीय मुड़िया पूनों मेला दिनांक 27 जून से 04 जुलाई तक की व्यवस्थाओं के संबंध में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। यह मेला मथुरा के लिए बहुत महत्वूपर्ण है, जिसमें करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा करने आते हैं।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण के अधिकारियों से कहा कि सड़कों को गढढामुक्त कर लिया जाये, वाॅच टावर, बैरीकेटिंग, पार्किंग में रैम्प का कार्य ससमय कराना सुनिश्चित करें। मानसी गंगा, कुसुम सरोवर, कृष्णकुण्ड एवं राधाकुण्ड के चारों ओर बैरीकेटिंग का कार्य पूर्ण करा लिया जाये। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि सीएचसी गोवर्धन में पर्याप्त मात्रा में जनशक्ति की पूर्ति कर ली जाये तथा हर प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त कर लिया जाये। जिस पर जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि 17 स्थानों पर कैम्प लगाये जायेंगे, विभिन्न स्थानों पर डाॅक्टरों की तैनाती की जायेगी तथा 13 एम्बुलेंस एवं मोटर साईकिल एम्बुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी।
श्री खरे ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि मेला हेतु 1500 बसों की व्यवस्था की जाये और बसों के मार्गों को पहले से ही चयनित किया जाये, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न न हो। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से कहा कि परिक्रमा मार्ग में चेकिंग करते रहें और खराब पदार्थ प्रत्येक स्थिति में न बेचा जाये, जिससे श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट एवं गुणवक्तायुक्त खाद्य पदार्थ मिले। व्यवस्थाओं को चाक चैबन्द करने के निर्देश दिये और नगर पंचायत गोवर्धन अधिशासी अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि परिक्रमा मार्ग एवं मुख्य मन्दिरों के आस-पास साफ सफाई करायें। उप जिलाधिकारी गोवर्धन एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस गोवर्धन से कहा कि पार्किंग, परिक्रमा मार्ग पर लाइटिंग, कन्ट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे आदि की मौके पर जाकर निरीक्षण कर लें तथा खराब मिलने पर आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें और सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जाये।
जिलाधिकारी ने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए संबंधित पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी पुलिस गोवर्धन तथा थाना प्रभारी को निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि मेला क्षेत्र में वाॅच टावर, पार्किंग स्थल, खोया पाया केन्द्र, सीसीटीवी कैमरे, विभिन्न स्थानों पर अस्थाई पुलिस चैकी एवं कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था की जायेगी। पार्किंग के लिए स्थान चयनित करने का कार्य प्रारम्भ हो गया है तथा शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। पार्किंग में रैम्प, लाईट, पब्लिक टाॅयलेट, पेयजल तथा बैरीकेटिंग का कार्य संबंधित विभाग के अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्य करायें। भण्डारे के लिए स्थान निर्धारित कर लें तथा अनुमति देने से पहले सभी प्रकार की औपचारिकताऐं पूर्ण कर लें।
परिक्रमा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था को अधिक से अधिक बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिये। जल निगम के अधिकारियों से कहा कि समय से नालों की सफाई करा ली जाये। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी से कहा कि राधाकुण्ड एवं मानसी गंगा की सफाई करा ली जाये। विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि 24 घंटे पर्याप्त बिजली रहे, जर्जर तारों को ठीक करायें, विद्युत पोलों की रैपिंग, ट्रान्सफार्मरों की मरम्मत करा दी जाये तथा अण्डरग्राउण्ड केबलिंग का कार्य करें। निराश्रित गौवंश को पकड़कर गौशालाओं में पहुॅचायें, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
 जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र एवं परिक्रमा मार्ग पर पर्याप्त लाइटिंग के निर्देश दिये। जगह जगह पर पीने के पानी की व्यवस्था तथा मोबाइल टाॅयलेट लगायें। गोताखोर एवं फ्ल्ड पीएसी को कुण्डों के आस पास तैनात की जाये। अग्निशमन विभाग द्वारा सभी आवश्यक कार्यवाही की जायें। वन विभाग द्वारा टहनियों की कटाई एवं छटाई सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये कि मेला क्षेत्र में पाॅलीथिन को पूर्ण प्रतिबन्धित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानन्द पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिगुण विशेन, नगम मजिस्टेªट सौरभ दुबे, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, उप जिलाधिकारी गोवर्धन कमलेश गोयल, क्षेत्राधिकारी पुलिस गोवर्धन राम मोहन शर्मा, एआरटीओ मनोज प्रसाद वर्मा, सचिव एमवीडीए राजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चैधरी, तहसीलदार अजीत सिंह, लोक निर्माण, सिंचाई, विद्युत सहित आदि विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.