• Tue. May 19th, 2026

अंतरराज्यीय वाहन चोर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; दर्ज हैं डेढ़ दर्जन से अधिक केस

ByVijay Singhal

May 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में डेढ़ दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया सोमवार रात करीब पौने नौ बजे सूचना मिली थी कि थाना जैंत में दर्ज बाइक चोरी की प्राथमिकी से संबंधित बदमाश चोरी की बाइक के साथ देवी आटस रोड की ओर जाने वाले बम्बे के पास से गुजर रहा है। सूचना पर थाना अध्यक्ष जैंत सोनू कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में जा लगी और वह वहीं गिर गया। मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान अयूव उर्फ मोटा उर्फ विल्ला (38 वर्ष) पुत्र ईशब, निवासी सीसन, थाना जुडेहरा, जिला डीग (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए वृंदावन के सौ-शैय्या संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, 2 खोखे और चोरी की बाइक बरामद की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.