हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विकास खंड नौहझील की ग्राम पंचायत बाघर्रा में राशन कोटा डीलर चयन के लिए बुलाई गई खुली बैठक असमंजस और हंगामे की भेंट चढ़ गई। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बैठक के स्थान को लेकर विरोधाभास के कारण चुनाव को स्थगित करना पड़ा। एक तरफ ग्रामीण और राशन डीलर के प्रत्याशी भीषण गर्मी में एक कुटिया पर अधिकारियों का इंतजार करते रो। दूसरी ओर अधिकारी पंचायत सचिवालय में ग्रामीणों की राह देखते रहे। पूरे मामले पर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बाघर्रा ग्राम पंचायत में पूर्व राशन कोटा डीलर भगवान सिंह की दुकान को लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने निरस्त कर दिया था। सोमवार को नए राशन डीलर चयन के लिए खुली बैठक में मतदान या आम सहमति बनाई जानी थी। इस चुनाव के लिए एडीओ योगेंद्र सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। बाघर्रा ग्राम पंचायत में आने वाले सभी पांच गांवों अड्डा मल्हान, अड्डा जाटव, लूला नगरा, अड्डा बाघर्रा और मूल गांव बाघर्रा के ग्रामीण और राशन कोटा डीलर पद के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। सभी ग्रामीण कुटिया पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई अधिकारी नहीं आया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्राम पंचायत सचिव संजीव कुमार ने कहा कि बैठक का स्थान हमेशा की तरह पंचायत घर सचिवालय ही तय था। वह, चुनाव पर्यवेक्षक एडीओ योगेंद्र सिंह और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि टिंकू कुमार पंचायत सचिवालय पहुंचे थे। ग्राम प्रधान वीना देवी की तबीयत खराब होने के कारण वह इस प्रक्रिया में शामिल होने नहीं आ सकीं। इसी असमंजस और हंगामे के कारण चुनाव को स्थगित घोषित कर दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
