• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा में स्कूलों के पास से हटेंगी शराब और गुटखे की दुकानें

Byvijay.singhal1233

May 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्कूलों के आसपास संचालित शराब, गुटखा और तंबाकू की दुकानें जल्द ही हटेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने जिलाधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजकर इन दुकानों को हटाने की मांग की है। बीएसए ने पत्र में चिंता जताते हुए कहा है कि जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों के पास से मादक और तंबाकू जनित पदार्थों की बिक्री हो रही है। इससे स्कूल छात्र-छात्राओं के मानसिक विकास, शैक्षिक वातावरण और उनके चरित्र निर्माण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बीएसए ने पत्र में कहा है कि सक्षम अधिकारियों से इसका परीक्षण कराया जाए। इसके बाद विधिक प्रावधानों व शासनादेशों के तहत इन दुकानों को विद्यालयों से तय मानक दूरी से बाहर स्थानांतरित या निष्कासित करने की कार्रवाई की जाए। भविष्य में स्कूलों के पास ऐसी दुकानों के लाइसेंस देने या उनके नवीनीकरण से पहले नियमों की जांच की जाए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.