• Mon. Nov 9th, 2026

महिला व उसकी बेटी के फोटो अश्लील टिप्पणी संग किए वायरल

Byvijay.singhal1233

Sep 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन क्षेत्र की एक महिला और उसकी 12 साल की बेटी के फोटो अश्लील टिप्पणी लिखकर सोशल मीडिया पर खुराफातियों ने वायरल कर दिए। इतना ही नहीं, परिवार को धमकाया कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे। मामले में पीड़ित परिवार ने वृंदावन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला के देवर ने बताया कि वह पोशाक कारीगर है। पंजाब में रहता है। 26 अगस्त को उन्हें व्हाट्सएप पर एक संदेश आया। उसमें परिवार को जान से मारने की धमकी लिखी थी। इसके बाद उक्त आरोपी ने भाभी व भतीजी के फोटो वायरल कर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस प्रकरण में राहुल शर्मा पुत्र अजय शर्मा, प्रिंस शर्मा पुत्र अजय शर्मा, उपेंद्र पंडित, अखिल निवासीगण गौरा नगर काॅलोनी, मोना हलवाई वृंदावन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.