• Thu. Nov 26th, 2026

फालैन गांव में धधकते अंगारों पर गुजरा पंडा, देखकर दंग रह गए लोग

Byvijay.singhal1233

Mar 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा मे शाम को भद्रा काल समाप्त होने के साथ ही रविवार रात में गली-मोहल्लों और तिराहे-चौराहों पर रखीं होलिका धू-धू कर जलने लगीं। देखते ही देखते हर तरफ होलिका की लपटें दूर-दूर तक नजर आने लगीं, लेकिन भक्त प्रहलाद सुरक्षित रहे। होलिका मैया और भक्त प्रहलाद की जय जयकार से वातावरण गूंज उठा। छोटी होली का उल्लास रविवार सुबह से ही घर-घर में शुरू हो गया। घर-घर में पूड़ी-कचौड़ी, खीर आदि पकवान बनाए गए। होलिका पूजन के लिए महिलाओं की कतार लगना शुरू हो गई। यह क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। रात में 11:14 बजने के साथ होलिका दहन का क्रम जारी हो गया।

होलीगेट, होली वाली गली, गोकर्णनाथ तिराहा, जयसिंहपुरा, अंतापाड़ा, झींगुरपुरा, पुराना बस स्टेंड, सदर, बाढ़पुरा, डैंपियर नगर, लोहवन, लक्ष्मीनगर, धौलीप्याऊ, कृष्णानगर, राधा नगर, महाविद्या, गोविंद नगर, क्वालिटी तिराहा, भरतपुर गेट, जनरल गंज, कृष्णापुरी, रंगेश्वर महादेव तिराहा आदि चौराहा-तिराहा धूमधाम से होलिका दहन किया गया। परिक्रमा करते हुए घरों पर होलिका जलाई। इसके साथ ही लोगों ने जौ देते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
रविवार को होली भले ही छोटी रही हो, लेकिन बच्चों को तो होली से मतलब रहा। बच्चों ने मम्मी-पापा द्वारा लाई गई पिचकारियों और रंग-गुलाल से खूब होली खेली। घरों में होली पूजन के बाद से ही बच्चों ने पिचकारी चलाना शुरू कर दिया। कोई पानी में रंग मिलाकर खेल रहा था तो कोई सादा पानी ही चलाने में व्यस्त दिखाई दिया। इस तरह बच्चे पूरे दिन मस्ती में लगे रहे।

होली गेट पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
होली गेट पर होलिका दहन से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज ने किया। ब्रज के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। तदोपरांत होलिका दहन किया गया। इस दौरान सांसद हेमामालिनी, एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय सहित मेला समिति के अध्यक्ष मदनमोहन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जनसमुदाय मौजूद रहा।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.