• Mon. Jun 29th, 2026

वृंदावन की यमुना किनारे की खादर में आवासीय प्लॉट दिखाकर दिल्ली-एनसीआर के लोगों से ठगी

ByVijay Singhal

May 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में यमुना किनारे की खादर की जमीन को आवासीय प्लॉट दिखाकर दिल्ली-एनसीआर के लोगों से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। बिक्री के लिए टेंट लगाकर लोगों से एडवांस भी लिया और पहले आओ लाभ पाओ का लालच दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम, एमवीडीए अधिकारियों, नगर निगम और पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक स्कार्पियो, टेंट का सामान और लैपटाॅप कब्जे में लिया है। मामला रविवार का है। दिल्ली के आई एंड एस बिल्डटेक प्राइवेट कंपनी के लोगों ने दिल्ली-एनसीआर में होर्डिंग आदि लगाकर वृंदावन के देवरहा बाबा घाट कुंभ मेला क्षेत्र के पास अच्छे और सस्ते दामों में प्लॉट देने का ऑफर दिया। कंपनी ने विज्ञापन में वृंदावन नगर बसाने का प्रचार सोशल मीडिया पर चलाया। इसके लालच में आकर सैकड़ों लोगों ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2100 रुपये तक जमा करा दिए। प्रचार में कंपनी के लोगों ने 30 अप्रैल को वृंदावन में प्लॉट की बुकिंग का एलान किया। कंपनी के लोगों ने वृंदावन के देवरहा बाबा घाट के पास कैंप लगाया। इसकी जानकारी पर दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के सैकड़ों लोग यहां आ गए और उन्होंने 2100 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराया और चले गए। शाम को इस मामले की शिकायत वृंदावन के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से कर दी। इस पर एडीएम मांट इंद्रनंदन सिंह, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, मथुरा-वृंदावन नगर निगम, सीओ सदर प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे। इन्हें देखखर आरोपी इमरान साथियों के साथ भाग निकला। पानीगांव खादर की जमीन पर प्लाॅट देने की सूचना पर जब पहुंचे तो आई एंड एस बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड का मालिक इमरान मौके से भाग गया। यह जमीन खादर के साथ डूब क्षेत्र है। यहां प्लाॅटिंग हो ही नहीं सकती। फिर भी कुछ लोग फर्जी तरीके से जमीन पर प्लाॅट काटकर बेचने का प्रयास कर रहे थे। विजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी वृंदावन ने बताया अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.