• Mon. Jun 29th, 2026

रेलवे जंक्शन के समीप कोठरी में नाबालिग लड़की का अर्धनग्न शव मिलने से फैली सनसनी

ByVijay Singhal

May 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे जंक्शन के पास नलकूप की कोठरी में रविवार सुबह एक नाबालिग लड़की का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों व सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले का सुराग निकालने में जुटी है। बंद पड़े नलकूप की कोठरी में युवती का शव मिलने की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौकं पर पहुंची। कंट्रोल रूम में जानकारी दी तो मामला धौलीप्याऊ क्षेत्र का निकला। इस पर एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय, एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना है। लड़की के पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान है। उसके कपड़े इतने गंदे हैं कि रंग भी पहचानना मुश्किल हो रहा था। एसएसपी ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास रेलवे नलकूप का पुराना कंपाउंड हैं। उसकी कोठरी में 16-17 साल की लड़की का शव मिला है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस्तेमाल किए गए नशीले पदार्थ मिले
नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल द्वारा किया जाएगा। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पुलिस ने मौके पर इस्तेमाल किए गए नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं। लड़की के शव को सबसे पहले कबाड़ बीनने वाले दो बच्चों ने देखा था। उन्होंने ही जीआरपी को सूचना दी और जीआरपी ने सिविल पुलिस को सूचना दी। नलकूप संख्या एक की कोठरी में तीन दिन से शव पड़ा था परंतु किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार वारदात स्थल नशेडि़यों का अड्डा है। यहां रात और दिन में नशेडियों का जमघट लगा रहता है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.