• Mon. Jun 29th, 2026

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी भीमा में पूर्व ग्राम प्रधान की लोगों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

ByVijay Singhal

May 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी भीमा में  पूर्व ग्राम प्रधान की कुछ लोगों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। इधर, मामला पारिवारिक होने के चलते पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। गांव गढ़ी भीमा के पूर्व प्रधान किशन सिंह अपने खेत से घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में पहले से ही घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों को जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। सूचना पर शेरगढ़ पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और आनन-फानन शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और रात को अपनी मौजूदगी में ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान पर हमला करने वाले उनके परिवार के ही लोग हैं। हमला करने के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। अभी मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.