• Sun. Nov 29th, 2026

मथुरा में लू की चपेट में आ रहे लोग, जिला अस्पताल में बेड फुल

Byvijay.singhal1233

Apr 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भीषण गर्मी और लू लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल रही है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बीच जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। हालात यह हैं कि अस्पताल के अधिकांश वार्डों में बेड फुल हो गए हैं। ओपीडी में सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लग रही हैं। रविवार को अस्पताल बंद होने के कारण इमरजेंसी में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सबसे अधिक मरीज तेज बुखार, उल्टी-दस्त, चक्कर और डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर पहुंचे। लू लगने और शरीर में पानी की कमी के कारण मरीजों की हालत बिगड़ रही है। खासतौर पर छोटे बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम में सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। अस्पताल के वार्डों में मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते स्वास्थ्य कर्मियों पर अतिरिक्त दबाव बन गया है। कई वार्डों में निर्धारित क्षमता से अधिक मरीज भर्ती हैं। इससे इलाज और देखभाल में भी दिक्कतें आ रही हैं। तीमारदारों को बैठने की पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि लू से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतें। दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, अधिक मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ और मौसमी फलों का सेवन करें और खुले और बासी भोजन से परहेज करें। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि अतिरिक्त बेड, दवाइयों और मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था की गई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.