• Mon. Apr 27th, 2026

सौंख पुलिस ने व्यापारी से लूट और अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Apr 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख कस्बे के खाद-बीज व्यापारी के अपहरण और लूट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे, लूटी हुई नकदी और कार भी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों का चालान किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटू उर्फ पुष्पेंद्र सिंह और राजू के रूप में हुई है। पुलिस नो दोनों को रविवार दोपहर नैनू पट्टी रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 27 हजार रुपये नकद, हथियार और कार बरामद की है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल दो आरोपी अभी भागे हुए हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। दरअसल, गांव आजल निवासी भीम सिंह की खाद बीज की दुकान है। उनके बेटे गौरव शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे दुकान पर बैठे थे। तभी कार सवार युवकों ने किसी बहाने से गौरव को बुलाया और जबरन कार में डालकर ले गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने तमंचा दिखाकर गौरव से 50 हजार रुपये लूट लिए थे। इस दौरान खींचतान में गाड़ी रुकी तो गौरव कूद भाग गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस पर आरोपी कार सवार बदमाश गोवर्धन की ओर भाग गए। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी के साथ वारदात में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उधर, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.