हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर मथुरा की पांच तहसीलों में आज सोमवार को उपजिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। यह कदम गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत उठाया जा रहा है। छाता, मांट, महावन, सदर और गोवर्धन तहसीलों में हजारों की संख्या में गोभक्त एकत्र होकर ज्ञापन सौंपेंगे। अभियान के जिला प्रभारी सुनील सिंह ब्रजदास ने रविवार को बताया कि मथुरा में इस मुहिम को व्यापक जनसमर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि करीब एक लाख लोग हस्ताक्षर कर इस अभियान से जुड़ चुके हैं। गोभक्त और संत समाज हरिनाम संकीर्तन करते हुए जुलूस के रूप में उपजिलाधिकारी कार्यालयों तक पहुंचेंगे। इन यात्राओं में गोमाता को आगे रखा जाएगा, जो अभियान का प्रतीक बनेगी। इसके लिए सभी स्थानों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान के तहत गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मुख्य मांग है। इसके साथ ही गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की भी मांग की जा रही है। केंद्रीय गो सेवा मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि संरक्षण के लिए बोर्ड गठन और चारा सुरक्षा नीति लागू करने की भी मांगें शामिल हैं।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
