• Thu. Nov 26th, 2026

प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति का बढ़ता कारवां, लगातार जुड़ रहे लोग

Byvijay.singhal1233

Apr 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति का कारवां दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। समिति में अब तक देश के दिग्गज ब्यूरोक्रेट्स के अलावा तमाम राजनीतिक हस्तियों के साथ तमाम समाजसेवी व उद्योगपति जुड़ चुके है। जुड़ाव के क्रम में आज हरदोई सी.डी.ओ कार्यालय में रहे अजय कुमार दीक्षित, पूर्व सी.बी.सी.आई.डी इंस्‍पेक्‍टर रही अनीता दुवे, पूर्व डी.डी.ओ. रहे डी.डी शुक्ला के अलावा जिलाधिकारी कार्यालय में रही अंजना मिश्रा, उ.प्र शासन में पूर्व सेक्शन ऑफिसर रहे देवेंद्र, जिला पंचायत राज कार्यालय में रहे रविंद्र सिंह ने समिति को ज्वाइन कर समाज सेवा करने का संकल्प लिया है। इस बात की जानकारी समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने दी है। जुड़ने वाले नये सदस्यों का अभिनंदन करते हुए समिति के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.