• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा-आगरा रेलवे जंक्शन पर यात्रियों को मिलेगा पीने की फ्री ठंडा पानी

Byvijay.singhal1233

Apr 27, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा मथुरा जंक्शन और आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए फ्री शीतल जल सेवा की शुरुआत की गई है। स्काउट एवं गाइड के द्वारा ट्रेन आने पर ट्राली के माध्यम से यात्रियों को नि:शुल्क जल सेवा प्रदान की जाएगी।
मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं जिला आयुक्त स्काउट आगरा मंडल व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा अमित आनंद के निर्देशन में जल सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नि:शुल्क जल सेवा शिविर का शुभारम्भ आगरा छावनी स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा अमित आनंद द्वारा एवं मथुरा में स्टेशन निदेशक एस के श्रीवास्तव द्वारा यात्रियों को जल पिला कर किया गया जिसके तहत आगरा मंडल के स्काउट एवं गाइड्स 01 माह तक जल सेवा शिविर में यात्रियों को जल पिलायेंगे। भीषण गर्मी में रेल यात्रा करने के दौरान यात्रियों को सबसे ज्यादा जरूरत ठंडे पानी की होती है जिसमे कि सामान्य एवं अन्य कोच में यात्रियों की इस जरूरत को ध्यान देते हुए उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड, आगरा मंडल द्वारा आगरा छावनी एवं मथुरा जं स्टेशनों पर नि:शुल्क जल सेवा शुरू की है।
इस अवसर पर जिला आयुक्त गाइड सुश्री तनूजा प्रसाद सहायक जिला आयुक्त/गाइड कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव सहायक जिला आयुक्त/स्काउट अरविन्द कुमार, जिला सचिव प्रवीन कुमार जिला संगठन आयुक्त / स्काउट हेमेन्द्र कुमार मौर्य अंकित कुमार (डीटीसी) स्काउटर कन्हेया झा एवं स्काउट एवं गाइड के बच्चे मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.