• Sat. Nov 28th, 2026

पंकज के चल रहे हैं आठ स्पा सेंटर

Byvijay.singhal1233

Jun 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में हुई दिल दहला देने वाली घटना की जांच में पुलिस को पता चला कि पोखन पंकज के यहां स्पा सेंटर में सहेली के साथ काम करती थी। पंकज के प्रदेशभर में करीब आठ स्पा सेंटर संचालित हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है। झांसी शहर के सिमराबारी निवासी मिथुन विश्वकर्मा (27) व पत्नी पोखन (23) ने पांच साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के दो साल बाद दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। आठ दिन पहले पोखन अपनी सहेली रागिनी के पास मथुरा आई थी। रागिनी गोवर्धन रोड स्थित सूर्यनगर कॉलोनी में रहती है और कृष्णानगर स्थित एक स्पा सेंटर में काम करती है। पोखन भी उसी के साथ काम करती थी। बृहस्पतिवार को पोखन का पति मिथुन उसे तलाशते हुए मथुरा पहुंचा। कमरे पर दंपती के बीच विवाद हुआ। इसके बाद मिथुन ने पोखन के सिर में गोली मार दी और खुद भी सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि अगर तहरीर आएगी तो कार्रवाई होगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.