• Sat. Jun 6th, 2026

व्रन्दावन में ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा

ByVijay Singhal

Jun 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित संत काॅलोनी में ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर भाग रहे एक चोर को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ दबोच लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। ई रिक्शा चालक ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। मूल रूप से मध्यप्रदेश, शिवपुरी के गांव करई निवासी सुरेंद्र पाल किराये पर ई-रिक्शा लेकर चलाते हैं। बृहस्पतिवार शाम उनका ई-रिक्शा मकान के नीचे खड़ा था। इसी दौरान आरोपी मथुरा कच्ची सड़क निवासी अनिल ने ई-रिक्शा की दोनों बैटरियां खोल लीं और उन्हें लेकर भागने का प्रयास करने लगा। सुरेंद्र पाल ने चोर को बैटरी निकालते देखा और शोर मचा दिया। आस-पास मौजूद गोविंद और राहुल भी मदद के लिए दौड़े। तीनों ने सोहम आश्रम के सामने वाली गली में घेराबंदी कर आरोपी को चोरी की दोनों बैटरियों सहित रंगे हाथ दबोच लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.