हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम की वार्ड 29 स्थित कदंब विहार कॉलोनी में विद्युत निगम लोगों के साथ भेदभाव की नीति अपना रहा है। आधी कॉलोनी में शहरी फीडर से लाइट दी जा रही है जबकि आधी में ग्रामीण फीडर से। बिल शहरी क्षेत्र का वसूला जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शनिवार को स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की। अधीक्षण अभियंता ने एक माह के अंदर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता प्रभाकर पांडेय को बताया कि उनको सप्लाई ग्रामीण क्षेत्र की दी जा रही है, जबकि चार्ज शहरी क्षेत्र का वसूला जा रहा है। शहरी क्षेत्र की बिजली का चार्ज देने के बाद भी उन्हें 16 से 17 घंटे बिजली मिल रही है। आए दिन ब्रेकडाउन के कारण लाइट बंद रहती है और शिकायत के बाद भी घंटों बाद ठीक किया जाता है। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन की राह अपनाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में कैलाश चंद अग्रवाल, रोहित सिंह, दलीप सिंह, केडी श्रीवास्तव, आरके गुप्ता, राधेश्याम चतुर्वेदी, बीडी गोयल, बिजयेंद्र वैदिक, बीएमएल अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल एवं कमल सिंह शामिल थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
