हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान अब अपने वेटरनेरी साइंस के छात्रों को विदेशी यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण करा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत छात्रों का 15 सदस्यीय दल फिलीपींस के लिए रवाना हो गया। इससे पूर्व दल में शामिल छात्र-छात्राओं का तिलक डीन डॉ. पीके शुक्ला ने किया। नई शिक्षा नीति के तहत यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने छात्रों के विदेशी यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। इसके लिए फिलीपींस की लीपा सिटी स्थित यूनिवर्सिटी से अनुबंध किया है। इसके तहत मार्च माह में 15 सदस्यीय दल फिलीपींस गया था। अब यूनिवर्सिटी ने 15 सदस्यीय छात्र-छात्राओं के दूसरे दल को रवाना किया है। छात्रों के दिल्ली रवाना होने से पहले कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस के डीन डॉ. पीके शुक्ला ने सभी छात्र-छात्राओं को तिलक किया। इसके बाद दल के वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल में आठ छात्र और सात छात्राएं शामिल हैं। . पीके शुक्ला ने बताया कि इस दल में शामिल छात्र-छात्राएं मनीला स्थित यूनिवर्सिटी में वेटरनेरी साइंस से जुड़ी नई जानकारियां हासिल करेंगे। वहां की शिक्षा व्यवस्था को समझेंगे। इसके साथ ही फिलीपींस का भी भ्रमण करेंगे। यह विदेशी प्रशिक्षण एक-दूसरे देश की शिक्षा को समझने, संसाधनों की उपलब्धता और शिक्षा की स्थिति से अवगत कराएगा। इससे पहले एक दल फिलीपींस जा चुका है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
