• Sat. Nov 7th, 2026

व्रन्दावन में बांकेबिहारी कॉरिडोर को लेकर सेवायतों का विरोध जारी

Byvijay.singhal1233

Jun 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर योजना के विरोध में सेवायत समाज का विरोध जारी है। शनिवार को सेवायतों के परिवार की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ठाकुरजी उनकी प्राणवायु हैं जिसे छीनने का प्रयास किया जा रहा है। शाम को कुछ गोस्वामियों ने न्यास के विरोध में यज्ञ भी किया। प्रदर्शन स्थल पर महिलाओं ने ठाकुरजी के भजन गाकर विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से अपील की कि मंदिर की पारंपरिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप न किया जाए। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वर्षों से सेवायत परिवारों द्वारा पूजा-अर्चना और सेवा का कार्य किया जा रहा है। सेवायतों का मानना है कि प्रस्तावित कॉरिडोर परियोजना या अन्य न्यास का गठन उनके परंपरागत अधिकारों को प्रभावित कर सकता है। इस मौके पर संध्या गोस्वामी ने कहा ठाकुरजी से उनका रिश्ता आत्मिक है। कोई राजनीतिक या भौतिक नहीं। यह योजना उनके धार्मिक और पारंपरिक जीवन के अस्तित्व पर सीधा प्रहार है। किशोरी गोस्वामी ने आरोप लगाया कि सरकार न्यास का गठन सही तरीके से नहीं कर रही है। इस योजना के तहत सेवायतों की भावनाओं और परंपराओं को दरकिनार कर दिया है। वहीं दूसरी और मंदिर परिसर में गोस्वामी समाज ने इस योजना के विरोध में यज्ञ किया और सरकार से अपील की है ठाकुर जी की सेवा से जबरन दूर न किया जाए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.