• Thu. Nov 26th, 2026

व्रन्दावन में होली के मौके पर बिल्डरों की शराब पार्टी, रशियन डांसरों ने जमकर लगाए ठुमके

Byvijay.singhal1233

Mar 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी के मथुरा की होली प्रसिद्ध है। यहां होली देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। लेकिन मंदिरों की इस नगरी में होली उत्सव के नाम पर शराब की पार्टी का आयोजन कर रशियन बालाओं को बुलवाकर नचाया गया। हाई प्रोफाइल लोगों की कॉलोनी में हुए निजी कार्यक्रम का वीडियो बनाया गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। अब इसे लेकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मथुरा की लठमार होली हो या लड्डूमार होली…यहां की इस फेमस रंगोत्सव को देखने दूर- दूर से श्रद्धालु आते हैं। ब्रज की होली की द्वापरयुगीन से ही चली आ रही है। यहां भगवान कृष्ण और राधा रानी की लीलाओं को जोड़कर मानाए जाने की परंपरा है। जिसे देखने लोग वृंदावन आते हैं। हालांकि इस बीच ब्रज में होली पर हुई एक पार्टी चर्चा में है। वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित एक कॉलोनी में एक नामचीन बिल्डर ग्रुप द्वारा 21 मार्च की रात कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के तमाम धनाढ्य लोग शामिल हुए। इस कॉकटेल पार्टी में रशियन डांसर बुलाई गईं, जिन्होंने शराब उड़ाते आयोजकों के साथ रातभर ठुमके लगाए। वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वायरल हो रहे इस वीडियो में नुसरत फतेह अली खान के रसके कमर गाने पर रशियन बाला ने सिर पर दारू की ग्लास रखकर डांस करते हुए पार्टी के मेहमानों के साथ ठुमके लगाए। अब इस वीडियो पर लोगों ने आपत्ति जताते हुए होली मिलन समारोह के नाम पर परंपरा और मर्यादा के साथ खिलवाड़ बताया है
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.