• Thu. Nov 26th, 2026

पति को देखते ही महिला ने यमुना में लगाई छलांग…इस बात से थी नाराज, बचाने कूदा भांजा; दोनों गंभीर घायल

Byvijay.singhal1233

May 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में महिला सहित दो लोगों ने यमुना में छलांग लगा दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा, जहां दोनों का इलाज जारी है। महिला के पति मुकेश ने बताया कि शनिवार को किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। रविवार की सुबह वह रोज की तरह अपने काम पर निकल गए थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे बेटियों ने फोन कर सूचना दी कि मां घर पर नहीं है। सूचना मिलते ही मुकेश और उनका पुत्र रवि दोनों ही खोजबीन में लग गए। महिला ने अपने पुत्र से फोन पर कहा की यमुना किनारे आकर अपना फोन ले जाए। जैसे ही मुकेश और उनका भांजा विष्णु पानी गांव पुल पहुंचे तो उनको देखते ही महिला यमुना में कूद गई। मामी को यमुना में गिरता देख भांजा विष्णु भी यमुना में कूद गया। मामा मुकेश ने लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को यमुना से बाहर निकाला। एंबुलेंस के जरिए सौ शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय ले आए। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। चिकित्साधिकारी प्रमोद ने बताया कि दोनों के शरीर के निचले हिस्से में चोट है। उन्हें आगरा रेफर किया जा रहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.