• Sun. Aug 2nd, 2026

छाता में उधारी के रुपये मांगने पर वृद्ध महिला व नाती से मारपीट

ByVijay Singhal

Aug 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता के गांव दद्दीगढ़ी में उधारी के रुपये मांगना परिवार को भारी पड़ गया। आरोपियों ने एकराय होकर पहले वृद्ध महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। शिकायत करने थाने पहुंचे पीड़ित महिला के नाती के साथ लाठी-डंडों व सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान युवक की आंख व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ​गांव दद्दीगढ़ी निवासी रामबाबू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जुलाई सुबह उनकी माता उर्मिला देवी गांव में अपने उधारी के रुपये लेने गयी थी।आरोप है कि वहां सत्यभान, ओमपाल, आकाश, संजू और महिला ने एकराय होकर वृद्ध मां के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत कर वापस घर लौटने पर पीड़ित के बेटे राहुल के साथ नामजदों ने घर में घुसकर राहुल पर लाठी-डंडों व सरियों से हमला बोल दिया। इसके चलते राहुल की आंख व सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.