हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां थाना अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले युवक और उसके परिजनों पर पत्नी से अश्लील बातें कर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर चार नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गोपाल बाग क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति का आरोप है कि पत्नी पर कालोनी में रहने वाला युवक बुरी नजर रखता था। आरोप है कि उसने पत्नी की वीडियो बना उसे ब्लैकमेल कर उससे अश्लील बातें करने लगा था। युवक उसकी पत्नी को बार-बार बातों में फंसाते हुए अपने साथ लेकर जाने का प्रयास करने लगा।
आरोप है कि 24 जुलाई को इसकी शिकायत पीड़ित ने युवक के पिता से की तो युवक अपने दो भाइयों के साथ उसके घर पहुंच कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए कॉलोनी से भगाने का एलान कर झूंठे मुकदमें में फंसाने की भी धमकी दी। आरोप है कि शाम करीब छह बजे आरोपी अपने भाई के साथ उसकी पत्नी का अपहरण कर ले गया। युवक के कहने पर पीड़ित की पत्नी अपने साथ सोने के कुंडल, मंगलसूत्र और चांदी के पायजेब व तगड़ी तथा चांदी की चुटिला और 35 हजार रुपये ले भी गयी है। इसकी जानकारी होने पर पंच पंचायतों का दौर चला और पंचायत में युवक ने पत्नी को वापस लाने की बात कही लेकिन एक सप्तात बाद भी उसकी पत्नी वापस नहीं आ सकी है। पीड़ित ने थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी पत्नी को सकुशल वापस दिलाने की मांग कर चार नामजदों के खिलाफ थाना कोसीकला में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
