• Sat. Nov 14th, 2026

स्वतंत्रता दिवस के लिए 2.40 लाख झंडे बनाने का लक्ष्य

Byvijay.singhal1233

Aug 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ीं महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद के 79 स्वयं सहायता समूहों को 2.40 लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। सभी समूहों को 10 अगस्त तक झंडे बनाकर तैयार करने होंगे। राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण भारतीय ध्वज संहिता के मानकों के अनुरूप 3:2 के अनुपात में तैयार किया जाएगा। इसके लिए साटन के कपड़े का उपयोग किया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद के विभिन्न विकासखंडों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं बड़े स्तर पर झंडा निर्माण के कार्य में जुटी हैं। इससे महिलाओं को अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। डॉ. पूजा गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी ने बताया, झंडा निर्माण में लक्ष्य पूरा करने के लिए समूहों की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे उपलब्ध कराए जा सकें।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.