• Mon. May 4th, 2026

वसूली के आरोप में कर्मचारी की संविदा हुई समाप्त

ByVijay Singhal

Aug 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बिजली चालू करने के नाम पर धन उगाही के आरोप में घिरे कर्मचारी की एसडीओ ने संविदा समाप्त कर दी है। कर्मचारी का ऑडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने ये कार्रवाई की है।
पानी गांव बिजली घर क्षेत्र में बिजली उपभोक्ता से कनेक्शन चालू करने की एवज में फोन पर लेनदेन की बात करना संविदा कर्मचारी तेजवीर सिंह को भारी पड़ गया। उपभोक्ताओं ने ऑडियो साक्ष्य के साथ निगम अधिकारियों से मामले की शिकायत की। मुख्य अभियंता एसके जैन ने मामले की जांच करवाई। प्राथमिक जांच में आरोप साबित होने पर एसडीओ सचिन द्विवेदी ने कर्मचारी तेजवीर सिंह की संविदा समाप्त कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.