• Mon. Jun 29th, 2026

अयोध्या और काशी की तरह चमकेगा मथुरा : चौ. लक्ष्मीनारायण

ByVijay Singhal

Apr 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुशासन और विकास सिर्फ भाजपा दे सकती है। मथुरा में विकास की रफ्तार को और गति देनी है और मथुरा को अयोध्या काशी की चमकाना है तो नगर निकाय चुनाव में भाजपा को फिर से लाना होगा। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने सोमवार को बीएसए कॉलेज के सामने मुकुंद प्रिया गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में यह बात कही।
महानगर प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि वोटिंग का दिन नजदीक है, परिस्थितियां अनुकूल हैं पर कार्यकर्ताओं को घर में नहीं बैठना है। आठ दिन घर-घर जाकर जनसंपर्क कर भाजपा की उपलब्धियों और नीतियों के बारे में जनता को बताएं। महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने कहा कि मथुरा का जितना विकास भाजपा के नेतृत्व में हुआ है, उतना पिछली सरकारों ने नहीं किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब बदल रहा है और जनता इस परिवर्तन साक्षी है। महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने कहा कि बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से सम्मेलन हुआ है। इस दौरान पूर्व सांसद चौ. तेजवीर सिंह, डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. रविकांत गर्ग, ठा.ओमप्रकाश सिंह, महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल, श्याम सिंह अहेरिया, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, चेतन स्वरुप पाराशर, मुकेश खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.