हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर को नष्ट कर आस्था के व्यवसायीकरण का प्रकल्प है। जैसा बनारस में कॉरिडोर बनाकर और अयोध्या में राम के नाम पर चंदा चोरी कर किया जा रहा है। उन्होंने वृंदावन की मूलभूत समस्याओं के समाधान की नीयत पर भी तंज कसा। कहा कि यहां की सांसद हेमामलिनी हैं, जो बृजवासियों के लिए समस्या बने बंदरों से निजात दिलाने के अपने वादे के अनुसार मंकी सफारी तक नहीं बनवा सकीं। हालांकि उनका आलीशान बंगला यहां जरूर बन गया। यह बात उन्होंने गोविंद विहार स्थित होटल में महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बांकेबिहारी कॉरिडोर का विरोध कांग्रेस करती रहेगी। जिस तरह उन्होंने बनारस की आत्मा को ”का हो भाई से केम छो” होते उन्होंने देखा है, वैसे ही बृज की संस्कृति का पराभव होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनमानस की समस्याओं के लिए संघर्ष का आह्वान करते हुए कहा कि 2027 में परिवर्तन की लहर के लिए कांग्रेसी तैयार रहें। उन्होंने मथुरा-वृंदावन की चरमराई यातायात व्यवस्था पर भी प्रशासन को घेका। कहा कि बनारस और वृंदावन में जाम की समस्या एक जैसी बदतर है। सरकार इस समस्या के समाधान के प्रति संवेदनशील नहीं दिखाई देती। गंगा-यमुना की बदहाली का मुद्दा भी उठाते हुए उन्होंने कहा कि 18 नाले बनारस में उस गंगा में आज भी गिर रहे हैं, जहां के कथित गंगापुत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। अजय राय ने कहा कि हम दिखावटी और बनावटी लोग नहीं हैं। हम जनेऊधारी और आस्थावान लोग हैं जबकि भाजपा ने आस्था का व्यवसायीकरण किया है। राम जन्मभूमि के मंदिर से चंदा चोरी हो रहा है। इसकी जांच हाइकोर्ट के सिटिंग जज से करवानी चाहिए उन्होंने नीट पेपर लीक और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि ऊर्जा निगम और ऊर्जा मंत्री के बीच तालमेल का अभाव सतह पर है। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी एवं श्रीराधारमण मंदिर में दर्शन के बाद वह गोवर्धन परिक्रमा के लिए रवाना हो गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
