हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव कामर में कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही एक पक्ष के दो युवकों ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर स्वयं को आग लगाने का प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं दूसरे पक्ष ने मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कामर निवासी प्रहलाद ने बताया कि वह अपने होडल निवासी सह-खातेदार दीपक चौधरी के साथ कृषि भूमि पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे ट्रैक्टर से भूमि समतल करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के आरोपी पक्ष के करीब 20 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर खेत में घुस आए और उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रहलाद का कहना है कि हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण वह जान बचाकर मौके से भागा और कामर पुलिस चौकी पहुंचकर सूचना दी। चौकी प्रभारी नकुल कुमार मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी पक्ष के दो युवकों ने केन से अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसमें पुलिस भी असहाय नजर आई। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
