हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन नगर के रिहायशी इलाकों में संचालित होटल, गेस्टहाउस, शोरूम में हो रहे अग्निकांड पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद कृष्ण शुक्ला ने केंद्र एवं राज्य सरकार सहित राष्ट्रपति भवन से हस्तक्षेप की मांग की थी। इसका संज्ञान लेते हुए राष्ट्रपति सचिवालय के अवर सचिव लक्ष्मी महाराबूषनम ने प्रदेश के मुख्य सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रहलाद ने बताया कि कुछ माह पूर्व रुक्मिणि विहार स्थित होटल में हुए अग्निकांड के मामले विकास प्राधिकरण के तीन अवर अभियंता दिनेश कुमार, मनोज कुमार, अनिल सिंघल से स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन अभी तक किसी की जवाबदेही तय नहीं की गई है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा रिहायशी इलाकों में मानकों के विपरीत चल रहे गेस्ट हाउस, होटलों पर कार्रवाई के लिए कमेटी बनाई थीं, लेकिन कमेटी द्वारा अभी तक अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। शिकायती पत्र में उन्होंने पूर्व समय में तैनात रहे एमवीडीए के तीन जेई को भी जांच के दायरे में लेकर इनके कार्यकाल में पास किए किए सभी नक्शाें की जांच कराए जाने के मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
