• Fri. Nov 27th, 2026

चोरी का माल खरीदने वाले फरह के स्वर्णकार को उठा ले गयी नोयडा पुलिस

Byvijay.singhal1233

Jun 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में चोरी का माल खरीदने के आरोप में कस्बे के एक स्वर्णकार को नोयडा पुलिस उठाकर ले गयी। सुबह करीब 11ः00 बजे अचानक से नोयडा पुलिस की गाडी बाजार में आ धमकी। चार पांच पुलिसकर्मी एक सुनार की दुकान में घुस गये। सुनार को पूछताछ के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गयी। नोयडा पुलिस ने इलाका पुलिस को भी घटना की कोई जानकारी नहीं दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोयडा में दस दिन पूर्व कोई बडी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना में लिप्त एक चोर नोयडा पुलिस के हत्थे चढ गया। उसी चोर ने चोरी किये हुये सोने चांदी के आभूषणों को कस्बा फरह के एक सुनार को ओने पोने दामों में बेच दिया। चोर की निशानदेही पर ही पुलिस स्वर्णकार के पास फरह आयी थी। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार पुलिस उस चोर को भी अपने साथ लायी थी। उक्त चोर पूर्व में फरह का ही निवासी था मगर अब दिल्ली में रह रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस स्वर्णकार को अपने साथ ले गयी साथ ही दुकान में लगे कैमरों की सीसीटीवी की फुटेज को भी पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है। घटना के बाद कस्बे में चर्चाओ का बाजार गर्म हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.