• Thu. Nov 26th, 2026

गोवर्धन के गांव कुंजेरा में मुक्तिधाम में 24 लाख की लागत से होगा निर्माण, ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने दिया आश्वासन

Byvijay.singhal1233

Dec 21, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन तहसील के गांव कुंजेरा में जल्द ही विकास के पंख लगेंगे। विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने दर्जनों ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि कुंजेरा गांव में जल्द ही शवदाह के लिए 24 लाख रुपये की लागत से मुक्ति धाम बनाया जाएगा। वहीं 10वीं कक्षा तक सरकारी विद्यालय की मान्यता दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। मंगलवार को कुंजेरा गांव के दर्जनों ग्रामीण विकास कार्यों को लेकर विधायक ठा. मेघश्याम सिंह से मिले। ग्राम प्रधान देवी सिंह पटेल व मोहन सिंह नेता ने विधायक को गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि गांव में श्मशान भूमि चिह्नित होने के बाद भी शव दाह स्थल नहीं हैं। साथ ही गांव में कक्षा 10वीं तक मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालय ना होने से दर्जनों गांव के लड़के लड़कियों को बाहर जाना पड़ता हैं। विधायक ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्या सुनी और शासन से गॉव कुंजेरा गांव में 24 लाख रुपये की लागत से मुक्ति धाम बनवाने के लिए जिला पंचायती राज अधिकारी मथुरा को पत्र लिखकर धनराशि स्वीकृति करने के आदेश दिए। ग्राम प्रधान देवी सिंह पटेल व मोहन सिंह नेता ने बताया कि विधायक के प्रयास से गांव कुंजेरा में श्मशान की दुर्दशा 24 लाख से सुधरेगी भव्य मुक्ति धाम बनवाया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान देवी सिंह पटेल, मोहन सिंह नेता, महावो ठाकुर, पं. सतीश गौतम, भगवान सिंह पटेल, धर्मवीर गुड्डू, मोहन सिंह प्रधान मासूम नगर, ठा. रामकिशोर प्रधान, साहब सिंह अहेरा, रामकिशोर बीडीसी, रोनी ठाकुर, पीता ठाकुर, गिर्राज ठाकुर, पप्पा ठाकुर, राधे ठाकुर, तुल्ला ठाकुर, लक्ष्मण मुनीम , लक्ष्मण ठाकुर, नन्दो प्रधान, मोहनी प्रधान आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.