• Thu. Sep 24th, 2026

मुड़िया पूर्णिमा मेला: 1100 बसें और स्पेशल ट्रेन

ByVijay Singhal

Jul 15, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। 25 जुलाई से शुरू होने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम तैयारी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।मुख्य उद्देश्य यह है, श्रद्धालुओं को सफर के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े। भीड़ बढ़ते ही ट्रेन बौर बस दौड़ाने की व्यवस्था की गई है। पांच दिवसीय मेले में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु परिक्रमा लगाएंगे। मेला अवधि के दौरान स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं। जैसे ही किसी विशेष मार्ग पर भीड़ का दबाव बढ़ेगा, तुरंत विशेष ट्रेनों को रवाना कर दिया जाएगा। दो रैक की व्यवस्था रखी जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। परिवहन निगम द्वारा मेले के लिए विशेष बसों का बेड़ा तैयार किया गया है। गोवर्धन के लिए करीब 1100 बस की व्यवस्था की गई है। चालक-परिचालकों के अवकाश स्थगित कर दिए गए हैं। अधिकारी लगातार बस संचालन पर नजर रखेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। निगम द्वारा नए बस अड्डे के सामने माल गोदाम रोड से बस संचालन किया जाएगा। ट्रेन से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए द्वितीय प्रवेश द्वार से गोवर्धन के लिए बस संचालित की जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता से लिया जा रहा है और 25 जुलाई से शुरू हो रहे इस मेले में किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.