• Thu. Nov 12th, 2026

विधायक श्री श्रीकान्त शर्मा ने बाजरा क्रय केन्द्र मण्डी का किया उद्घाटन

Byvijay.singhal1233

Oct 22, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 22 अक्टूबर, माननीय विधायक श्री श्रीकान्त शर्मा जी द्वारा बाजरा क्रय केन्द्र मथुरा मण्डी का उद्घाटन किया गया । मा० श्री श्रीकान्त शर्मा जी द्वारा कृषक हित में निर्देशित किया गया कि बाजरा एवं धान केन्द्र पर समस्त व्यवस्था पूर्ण रखना सुनिश्चित करें, कृषक बन्धुओं को बाजरा एवं साथ ही धान क्रय केन्द्र पर किसी भी प्रकार की समस्या न आने पाये। इस मौके पर धान क्रय का भी निरीक्षण किया गया एवं कृषक बन्धुओं से वार्ता की गयी। इस केन्द्र पर कृषक राजेश कुमार द्वारा बाजरा लाया गया है, जिसकी तौल प्रक्रिया में है । मा० श्री श्रीकान्त शर्मा जी द्वारा किसानों के हित में जारी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही उपजिलाधिकारी सदर मथुरा द्वारा मण्डी परिसर में उपस्थित समस्त कृषकों से पराली प्रबन्धन हेतु पराली न जलाने के विषय में जागरूक भी किया गया।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर मथुरा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी मथुरा, मण्डी सचिव मथुरा एवं कृषक ओमप्रकाश, रामभरोसी, विजेन्द्र, जगदीश, महेश एवं महाराज सिंह आदि कृषक उपस्थित रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.