• Wed. Nov 4th, 2026

एक साल से रूके हुए पासपोर्ट के कार्य को 15 दिन में पूर्ण किया

Byvijay.singhal1233

Oct 22, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
दीपावली के अवसर से पूर्व मिला पासपोर्ट, परिवार के चहरों पर आयी खुशी
जिलाधिकारी ने कुश्ती खिलाडी के उज्जवल भविष्य के लिए की एक पहल
कुश्ती में करेगी देश और प्रदेश का ंनाम रोशन
मथुरा 22 अक्टूबर। जिलाधिकारी पुलकित खरे की जनसुनवाई में लगभग 15 दिन पूर्व आये राधाकृष्ण शर्मा निवासी 446 नर्सी विहार सौंख रोड़ ने अपनी शिकायत में अवगत कराया था कि मेरी बेटी लक्ष्मी पाण्डेय एक कुश्ती खिलाडी है, जिसे अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने के लिए सोनीपत में कुश्ती के ट्राइल के लिए जाना है। पासपोर्ट न होने के कारण खेल में शामिल नहीं हो पा रही थी।
पिछले एक साल से परिवार पासपोर्ट बनाने के लिए प्रयासरत था, परंतु किन्ही कारणों से पासपोर्ट नहीं बन पा रहा था। जिलाधिकारी पुलकित खरे हमेशा देश के युवाओं की प्रतिभा को बढ़ाने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कुश्ती खिलाडी लक्ष्मी पाण्डेय के भविष्य एवं जनपद, प्रदेश तथा देश को गौरव दिलाने हेतु 15 दिनों में पासपोर्ट का कार्य पूर्ण कराकर परिवार को दिया। कुश्ती खिलाड़ी लक्ष्मी पाण्डेय द्वारा केरल में सिल्वर मेडल, यूपी में 05 गोल्ड मेडल तथा महाराष्ट्र में ब्रोंज मेडल आदि जीता गया है। दीपावली के पावन अवसर पर पासपोर्ट मिलने पर परिवार के चहरों में आयी खुशी, जिससे अब कुश्ती खिलाड़ी लक्ष्मी पाण्डेय विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकती है तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.