• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा किशोरी रमण पीजी कालेज मे हुई मिशन शक्ति कार्यशाला

ByMohitsinghal

Oct 22, 2023
Spread the love

ब्यूरो क्राइम मोहित सिंघल मथुरा। शहर के किशोरी रमण पीजी कालेज के सभागार मे शुक्रवार को केन्द्र सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला सशक्तीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमे 100 से अधिक छात्राओ ने प्रतिभाग लिया| इस दौरान कालेज के शोधकर्ताओ एवं प्रोफेसर्स स्टाफ ने जहा कालेज की छात्राओ को महिलाओ पर बढ रहे अत्याचार और शोषण की बढती घटनाओ की रोकथाम के टिप्स दिए। प्राचार्य डा0 प्रवीण कुमार अग्रवाल ने लैन्गिक अवमानना, नारी सशक्तीकरण, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना पर फोकस करते हुऐ कालेज की छात्राओ को संदेश दिया कि वे खुद को कमजोर न समझे, युवाओ की भाति वह भी ताकत मे किसी से कम नही है, सिर्फ दिल से अधिक दिमाग से काम लेने की आवश्यकता है। सांस्कृतिक समिति सन्योजक डा0 कामना पाण्डया ने बैड ऐलीमेन्टस से अपनी आत्मरक्षा कैसे करे, इसके लिऐ क्या जरूरी उपाय है, और सरकार ने क्या क्या योजनाए संचालित की है, उन्हे विस्तार से जानकारिया दी।कार्यक्रम की आयोजक डा0 वंदना चौहान व ड0 अनुराधा सिह ने महिला हैल्पलाइन 112 नम्बर, सरकार की महिलाओ को त्वरित सहायता हेतु 108 नम्बर ऐम्बूलेन्स सेवा के अलावा नारी सशकक्तीकरण के अनेक पहलुओ पर प्रकाश डाला। छात्राये नंदिनी गुप्ता, तनु सेठी, एकता शर्मा, रंजना कुमारी, अन्जलि साहनी, प्राची वर्मा ने महिलाओ को करियर विकास से संबंधित वैज्ञानिक, सामाजिक प्रबंधन से लेकर अंतरिक्ष मिशन कार्यक्रमों का नेतृत्व करने तक महिलाओ की प्रगति के बारे मे अपना विचार व्यक्त किया। नंदिनी व मोनिका कुमारी ने महिलाओ पर आधारित ओजस्वी कविताओ के माध्यम से कार्यशाला मे उपस्थित सभी छात्राओ व महानभावो मे जोश का संचार कर दिया। डा वंदना चौहान द्वारा आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया |

Mohitsinghal
Author: Mohitsinghal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.