• Fri. Nov 27th, 2026

ब्रज परिक्रमा मार्ग पर शराब की दुकानों का विरोध तेज:जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

Byvijay.singhal1233

Feb 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज क्षेत्र परिक्रमा मार्ग, मंदिरों और धार्मिक स्थलों के पास संचालित शराब व बीयर की दुकानों को बंद करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में ब्रजवासियों ने  जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि ब्रजधाम एक विश्वविख्यात धार्मिक नगरी है। यहां प्रतिदिन हजारों-लाखों श्रद्धालु परिक्रमा, पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए आते हैं। इन पवित्र स्थलों के निकट शराब की दुकानों का संचालन धार्मिक वातावरण को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है। इससे श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और वृद्धजनों को असहजता होती है, और साधु-संतों की साधना में भी बाधा उत्पन्न होती है। नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि इन दुकानों के कारण असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिससे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि धार्मिक परिधि में आने वाली सभी शराब दुकानों का गहन निरीक्षण किया जाए और उनके लाइसेंस रद्द किए जाएं। इसके अतिरिक्त, भविष्य में परिक्रमा मार्गों और मंदिरों के आसपास नए लाइसेंस जारी न करने का भी अनुरोध किया गया है।ब्रजवासियों ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि ब्रजधाम की पवित्रता और सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखने के लिए इस मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.