• Thu. Jul 30th, 2026

नोहझील में मांस की तस्कर चांद गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jul 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में लैब की रिपोर्ट में गोवंश के मांस की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। थाना क्षेत्र में यमुनापुल के पास 19 जून को गोरक्षा दल ने एक ई-रिक्शा को रोका था। ई-रिक्शा से 50 किलो प्रतिबंधित मांस और छुरी बरामद हुई थी। गोरक्षकों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान कोसीकलां निवासी राजा उर्फ राजुद्दीन के रूप में हुई थी। गोरक्षकों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। राजा उर्फ राजुद्दीन से पूछताछ के बाद तीन युवकों के नाम प्राथमिकी में जोड़े। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब पौने 7 बजे टोली मोहल्ले की गली के सामने बाजना कट से आरोपी नौहझील के टोली मोहल्ला निवासी चांद को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि मामले में नामजद अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सीओ ने बताया कि चांद पर थाना नौहझील, अलीगढ़ के थाना लोधा में प्राथमिकी दर्ज हैं। इधर शहीद भगत सिंह संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि चांद को 5 महीने पहले संगठन से निष्कासित कर दिया गया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.