• Fri. Nov 13th, 2026

गोवर्धन में ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने नशे में मचाया उत्पात

Byvijay.singhal1233

Jul 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के अड़ीग बाईपास पर गुरु पूर्णिमा मेले की ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा पर शराब के नशे में उत्पात मचाने का आरोप लगा है। इस घटना से भंडारे में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। भंडारा संचालकों का आरोप है कि दरोगा पर नशे की हालत में लोगों से गाली-गलौज करने लगा और भंडारा रुकवाने की धमकी देने लगा। मंगलवार रात करीब 11 बजे अड़ीग बाईपास पर चल रहे भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। आरोप है कि उसी समय नशे में वर्दी में एक दरोगा पहुंचे। जब भंडारे के सेवादारों ने दरोगा को लाइन में लगने के लिए कहा, तो वह भड़क गए। आरोप है कि दरोगा ने माइक छीनकर लोगों को धमकाया। दरोगा के इस व्यवहार से भंडारे में अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और भंडारे के आयोजकों ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.