• Thu. Nov 26th, 2026

महापाैर ने दो सीवर सॅक्शन, एक सीवर जैटिंग और दो सीवर बकेट मशीन का किया लोकार्पण

Byvijay.singhal1233

Feb 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम ने सीवर लाइन की सफाई कराने के लिए करीब एक करोड़ रुपये लागत की पांच नई मशीनें खरीदी हैं। महापाैर विनोद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर मशीनों को बेड़े में शामिल किया। भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में महापाैर ने दो सीवर सॅक्शन, एक सीवर जैटिंग और दो सीवर बकेट मशीन का लोकार्पण किया। महापौर ने पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ा और हरी झंडी दिखाकर मशीनों को बेड़े में शामिल किया। इन आधुनिक मशीनों से सीवर सफाई और जल निकासी का कार्य अधिक प्रभावी व सुरक्षित हो सकेगा। इससे शहर में जलभराव और सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याओं का जल्दी निस्तारण संभव हो सकेगा। महापौर ने कहा कि आधुनिक मशीनों से शहर की स्वच्छता और जल निकासी की व्यवस्था को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, अधिशासी अभियंता (जल) राम कैलाश, सहायक अभियंता (जल) हेमेंद्र गौतम, अजय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नई मशीनों से सीवर सफाई और जल निकासी के कार्यों में यांत्रिक पद्धति का उपयोग होगा। यह पद्धति मैनुअल सफाई की तुलना में अधिक सुरक्षित और कुशल मानी जाती है। इससे स्वच्छता व्यवस्था में गुणात्मक सुधार आएगा, जो स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों के लिए लाभकारी होगा। जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निपटने में ये मशीनें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.