• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा के थाना मगोर्रा पुलिस छेड़छाड़ की शिकायत पर पकड़ने पहुँची, दबंगो ने पुलिस को दौड़ाकर पीटा, 2 दरोगा 1 सिपाई घायल

Byvijay.singhal1233

Feb 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मगोर्रा पुलिस छेड़खानी के आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को दबंगों को दौड़ाकर पीट दिया। पुलिसकर्मियों पर पत्थर चला दिये। उसके बाद एक्शन पंप गन भी छीन ली। किसी तरह जान बचाकर भागे पुलिसकर्मियों ने फोन कर मामले की जानकारी दी। उसके बाद पहुंची कई थानों की फोर्स ने पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया। हमले में 2 दरोगा सहित 3 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। वारदात मगोर्रा थाना क्षेत्र एक गांव की है। मथुरा में छेड़खानी के आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को दबंगों को दौड़ाकर पीट दिया। पुलिसकर्मियों पर पत्थर चला दिये। उसके बाद एक्शन पंप गन भी छीन ली। किसी तरह जान बचाकर भागे पुलिसकर्मियों ने फोन कर मामले की जानकारी दी। उसके बाद पहुंची कई थानों की फोर्स ने पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया। हमले में 2 दरोगा सहित 3 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। वारदात मगोर्रा थाना क्षेत्र एक गांव की है। गांव की एक महिला ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसके साथ बंदपुरा गांव के रहने वाले 3 लोगों ने छेड़खानी की। वह खेतों की तरफ से घर लौट रही थी तभी 3 लोग मोटरसाइकिल से आए और रास्ते में उसे पकड़कर अश्लील हरकत करने लगे। मैंने विरोध किया तो कान में पहने कुंडल छीनने की कोशिश की।
महिला के मुताबिक, मैंने हरकत का विरोध आरोपियों के घर जाकर किया तो उन्होंने ट्रैक्टर लेकर हमें दौड़ा लिया। किसी तरह जान बचाकर मैंने थाना मगोर्रा पहुंची और पुलिस को पूरा मामला बताया। शिकायत के आधार पर ही थाना मगोर्रा से 2 दरोगा और कुछ सिपाही पीड़िता के गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की जानकारी ली और दबंगों को पकड़ने बांदपुरा गांव पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, जैसे ही टीम गांव में आरोपी के घर पहुंची तो अचानक 25 से 30 लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया। इसके बाद महिला पक्ष के एक लड़के को पकड़कर पीटने लगे। जब पुलिस उसे छुड़ाने लगे तो आरोपियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। लाठी डंडों से उप निरीक्षक उदयवीर सिंह, संतोष कुमार और हेड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार पर हमला कर दिया। इसके बाद फोर्स की एक्शन पंप गन को भी छीन ले गए। हमले में घायल सिपाही संतोष ने बताया, ” थाने में महिला छेड़छाड़ और लूटपाट की शिकायत लेकर आई थी। इसके बाद केस दर्ज कर थाने से तीन लोगों की टीम जीप से आरोपियों को पकड़ने के लिये पहुंची थी। पुलिस के पहुंचते ही 20 से 25 लोगों ने छतों से ईंटे मारने शुरू कर दिये और हम लोगों को घेर लिया। इसके बाद लाठी और डंडों से टीम पर हमला कर दिया और एक्शन गन पंप भी छील ली। भीड़ से बचकर हम लोगों ने सर्किल को सूचना दी तब जाकर जान बच सकी। तीनों पुलिस कर्मियों ने किसी तरह हमले की सूचना सर्किल में दी। जानकारी मिलते ही गोवर्धन सर्किल की पुलिस गांव पहुंच गई। फोर्स को देखकर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद घायल पुलिस कर्मियों को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब आधा दर्जन पुलिस की टीम बनाई हैं। सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस छेड़खानी की शिकायत पर गई थी, जहां पुलिस टीम पर ही आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपी पुलिस की गन भी ले गए हैं। दोनों गांवों में फोर्स को तैनात किया गया है। जल्द ही आरोपियों काे गिरफ्तार किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.