हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया था। इसके बाद मंगलवार को संसद में मथुरा से सांसद हेमामालिनी ने भी अपने संबोधन में यमुना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मथुरा और वृंदावन की पहचान और जीवन रेखा यमुना नदी हैं। प्रधानमंत्री के संकल्प से ब्रजवासी बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी बृज में यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास किए गए। मथुरा और वृंदावन के सभी नालों से मिलने वाले अशुद्धियों को यमुना में जाने से रोक दिया गया। इसके बाद भी यमुना इसलिए स्वच्छ नहीं हो सकी, क्योंकि दिल्ली से उसमें गंदा पानी आ रहा था। दिल्ली में आप सरकार होने के चलते वे कुछ नहीं कर सकीं। अब दिल्ली में भाजपा की सरकार आने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना को स्वच्छ करने का संकल्प लिया है। इससे बृजवासी बेहद खुश हैं। कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी का मतलब है कि पूरा होने की गारंटी। उन्होंने कहा कि यमुना का आध्यात्मिक महत्व भी है। ब्रज के लिए ये एक पहचान हैं। सांसद ने कहा कि जल्द ही अब यमुना की बृज में शुद्ध जलधारा बहती हुई नजर आएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
