हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद की संवैधानिक न्याय यात्रा मंगलवार को मथुरा पहुंची। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर में वह मंत्री वृंदावन के केसी घाट पहुंचे और निषाद समाज के लोगों को संबोधित किया। मंत्री ने कहा कि वह संवैधानिक यात्रा के माध्यम से पिछड़ी जातियों के संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। नाविकों के साथ किसी भी दशा में अन्याय नहीं होने देंगे। समाज के बच्चों को भी सरकारी सहायता से शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। अपने संबोधन में ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुगल शासनकाल के दौरान मछुआरा समाज को समाप्त करने का प्रयास किया गया था लेकिन अब समय आ गया है कि हम अपनी ताकत पहचानें। न किसी का झंडा, न किसी की लाठी-अब अपनी लाठी और डंडा लेकर अपने अधिकारों की रक्षा करें। मंत्री ने यमुना में क्रूज चलाने का विरोध कर रहे नाविकों के समर्थन में कहा कि उनकी आजीविका का एकमात्र साधन उनकी नाव है। नाविकों की नाव यमुना में ही चलेंगी। यदि उनसे यह रोजगार भी छीन लिया गया, तो उनके परिवारों का भरण-पोषण कैसे होगा। किसी भी हालत में उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को लेकर स्थानीय विधायक और अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। इससे पूर्व ने केसी घाट पर मंत्री का फूलों की 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह तोमर, केशव तोमर, बादाम सिंह तोमर, गुलाब सिंह, दिनेश निषाद, नरेश निषाद, बालवीर निषाद आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
