• Sun. Nov 1st, 2026

मथुरा जंक्शन परमां सोकर उठी तो देखा दो साल की बेटी गायब थी, 4 दिन बाद GRP ने जारी किया फोटो

Byvijay.singhal1233

Jan 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन से चार दिन पूर्व चोरी हुई बालिका के मामले में जीआरपी के हाथ अभी खाली है। 2 वर्षीय बालिका के न मिलने पर अब जीआरपी ने बालिका के फोटो जारी किए हैं। रेलवे पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में गायब बालिका की मां स्टेशन पर आती हुई दिखाई दे रही है। इस मामले में जीआरपी ने महिला और उसके गोद में मौजूद उसकी बेटी के सीसीटीवी फोटो जीआरपी ने जारी किए हैं। 6 जनवरी को भटिंडा पंजाब जाने के लिए भरतपुर निवासी बाबरिया जाति की महिला फूलवती अपनी दो साल की बेटी के साथ मथुरा जंक्शन पहुंची। यहां फूलवती स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में थी। तभी देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी दो साल की बेटी स्टेशन से गायब हो गई। फूलवती को बेटी के गायब होने की जानकारी 7 जनवरी की सुबह हुई जब वह सो कर उठी। बेटी के गायब होने से परेशान फूलवती मथुरा जीआरपी थाना पहुंची और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने बालिका के गायब होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। बालिका के गायब होने की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू कर दी। लेकिन 4 दिन गुजर जाने के बाद भी रेलवे पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। जीआरपी को जब इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली तो पुलिस ने बालिका का फोटो जारी करते हुए किसी भी प्रकार की जानकारी देने की लोगों से अपील की। मथुरा जंकशन स्टेशन से गायब बालिका की तलाश के लिए राजकीय रेलवे पुलिस की 4 टीम लगाई गई हैं। एसपी रेलवे मोहम्मद मुस्ताक ने सीओ को टीमों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है। रेलवे पुलिस के 25 जवान बालिका की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस की टीम बालिका की तलाश में भरतपुर,हाथरस, दिल्ली और आगरा गई हैं। जीआरपी का कहना था कि जब फूलवती स्टेशन पर आई तब उसकी गोद में बालिका नहीं थी। लेकिन जब सीसीटीवी कैमरों को देखा गया तो जीआरपी बैक फुट पर आ गई। सीसीटीवी कैमरों के जारी किए गए फुटेज में फूलवती मथुरा जंकशन की थर्ड एंट्री से स्टेशन पर आती हुई दिखाई दे रही है। एक और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में वह मुख्य एंट्री के पास फुट ओवर ब्रिज के पास बेटी के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही है। लेकिन जहां वह रात को बेटी के साथ सोई वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं हैं । यही वजह है कि जीआरपी यह नहीं पता लगा पा रही कि फूलवती की 2 वर्षीय बेटी कैसे गायब हुई। जीआरपी ने अब बालिका का फोटो पहचान के लिए जारी किया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.