• Sun. Nov 1st, 2026

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की हुई बैठक मेंमथुरा रविकांत गोयल को बनाया राष्ट्रीय संगठन मंत्री

Byvijay.singhal1233

Jan 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सोंख रोड स्थित मनोज गार्डन में भारतीय किसान यूनियन भानु के तत्त्वाधान में स्वागत समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ एवं अन्य पदाधिकारियों का माला दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन पहलवान द्वारा की गई।आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जी ने भाजपा नेता रविकांत गोयल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें प्रमुख राष्ट्रीय संगठन मंत्री का पदभार ग्रहण कराया। साथ ही यह विश्वास भी जताया कि रविकांत गोयल के संगठन में शामिल होने से निश्चित रूप से संगठन को मजबूती और विस्तार मिलेगा। जिसमें देश के कोने कोने में किसानों, व्यापारियों एवं संबंधित पीड़ितों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। भाकियू भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ एवं जिला अध्यक्ष देवेंद्र पहलवान ने संगठन की मजबूती व सेवा विस्तार को लेकर जो योगदान दिए हैं वह निश्चित रूप से संगठन को और ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं। पदभार ग्रहण करते ही प्रमुख राष्ट्रीय संगठन मंत्री रविकांत गोयल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता को पूर्ण निष्ठा व जिम्मेदारी से संगठन के लिए कार्य करने हेतु आश्वस्त किया, एवं विश्वास दिलाया कि किसानों एवं व्यापारियों के हित में सदैव तत्पर रहूंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आश्वासन पर किसानों व व्यापारियों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा। कार्यकर्ता स्वागत समारोह में राष्ट्रीय महासचिव व बृज के विरक्त संत रमेश बाबा के उत्तराधिकारी बृज दास महाराज का स्वागत प्रमुख समाजसेवी व युवा नेता अतुल अग्रवाल ने शॉल व पगड़ी पहनाकर किया। इस दौरान मान मंदिर बरसाना के उत्तराधिकारी बृज दास महाराज द्वारा अपने उद्बोधन में संगठन के विस्तार के लिए अपने बहुमूल्य विचार रखे। भारतीय किसान यूनियन भानु व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल का स्वागत प्रमुख व्यवसायी गौरव गुप्ता ने एवं भाकियू भानु के शैक्षिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवीर राघव का स्वागत डॉक्टर के एम अग्रवाल ने शॉल व पगड़ी पहना कर किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला संगठन मंत्री छत्रपाल सिंह धनगर, जिला अध्यक्ष कानून प्रकोष्ठ जितेंद्र सिंह भंरगर एडवोकेट, राजेश सैनी,केशव देव अग्रवाल कराहरी वाले, गिरधारी लाल अग्रवाल,मंगीलाल आढ़तिया, दीपक गर्ग, विनोद अग्रवाल रिफाइनरी,गुड्डू प्रधान,दीपक गुप्ता,सचिन अग्रवाल,सतेन्द्र सिह,चरन लाल अग्रवाल,शंकर लाल अग्रवाल,नवल अग्रवाल, हरिओम पहलवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.