हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली इलाके के मंडी चौराहे के पास एक युवक ने ट्रक के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। युवक की पत्नी ने तीन दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक कृष्णा नगर चौकी पहुंचा था। तब पुलिस ने उसे समझा बुझाकर घर भेजा था। जितेंद्र गौतम (25) पुत्र ब्रजमोहन निवासी पूजा एन्क्लेव (मथुरा), फरीदाबाद की एक कंपनी में काम करता था। 10 वर्ष पहले उसकी शादी रांघेरा, शेरगढ़ की सुषमा के पास हुआ था। शादी के पांच वर्ष बाद दोनों में विवाद हो गया। चार साल तक सुषमा मायके में रही। कुछ रिश्तेदारों द्वारा मध्यस्थता के बाद दोनों एक साल से फिर साथ रहने लगे थे। शुक्रवार को जितेंद्र की पत्नी को बेटा हुआ। बेटा होने की खुशी पर वह फरीदाबाद से घर आया था। जितेंद्र गौतम (25) पुत्र ब्रजमोहन निवासी पूजा एन्क्लेव (मथुरा), फरीदाबाद की एक कंपनी में काम करता था। 10 वर्ष पहले उसकी शादी रांघेरा, शेरगढ़ की सुषमा के पास हुआ था। शादी के पांच वर्ष बाद दोनों में विवाद हो गया। चार साल तक सुषमा मायके में रही। कुछ रिश्तेदारों द्वारा मध्यस्थता के बाद दोनों एक साल से फिर साथ रहने लगे थे। शुक्रवार को जितेंद्र की पत्नी को बेटा हुआ। बेटा होने की खुशी पर वह फरीदाबाद से घर आया था। इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों ने जितेंद्र की पत्नी व उसके मायके वालों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया है। बताया है कि जितेंद्र ने पत्नी से विवाद के बाद अपने साले को फोन किया था, उसने भी जितेंद्र को भला-बुरा कह दिया था। जितेंद्र दो बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
